महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज कर सकते है मंत्रिमंडल का विस्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज कर सकते है मंत्रिमंडल का विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज यानी मंगलवार को कर सकते हैं। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने सोमवार को नांदेड़ में पत्रकारों से कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को होगा।
अगले चरण का मंत्रिमंडल विस्तार बाद में होगा।
शिंदे के एक सहायक ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि दक्षिण मुंबई स्थित राज भवन में पूर्वाह्न 11 बजे एक समारोह आयोजित किया जाएगा। शिंदे ने जून में शिवसेना से बगावत की थी और कई बागी नेताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोग से सरकार बना ली थी।
सूत्रों ने बताया कि शिंदे पर बागी नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह देने का भारी जिम्मा होगा। शिंदे गुट से भारत गोगावले और शंभुराज देसाई के नाम मंत्री पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं। 
सुरेश खाडे और अतुल सावे को मंत्री बनाया जा सकता है
उन्होंने बताया कि भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुगंतीवार, गिरीश महाजन, राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुरेश खाडे और अतुल सावे को मंत्री बनाया जा सकता है।
वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने दावा किया कि शिंदे ने उनके खेमे में आने वाले प्रत्येक विधायक को मंत्री पद देने का वादा किया था। उन्होंने कहा, ‘‘अब शिंदे अपना वादा पूरा नहीं कर पा रहे हैं इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हुई है। मुख्यमंत्री को देरी की वजह बतानी चाहिए।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।