महाराष्ट्र : CM उद्धव ठाकरे के घर के पास BJP नेता की गाड़ी पर भीड़ ने किया हमला, ट्विटर पर साझा किया वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र : CM उद्धव ठाकरे के घर के पास BJP नेता की गाड़ी पर भीड़ ने किया हमला, ट्विटर पर साझा किया वीडियो

महाराष्ट्र में एक भाजपा नेता पर कल शाम को हमला किया गया है। यह हमला उस समय हुआ

महाराष्ट्र में एक भाजपा नेता पर कल शाम को हमला किया गया है। यह हमला उस समय हुआ जब बीजेपी नेता मोहित कंबोज मुंबई में शादी समारोह से लौट रहे थे। इस हमले की कंबोज ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी साझा की है जिसमे उनकी लैंड रोवर एसयूवी के दरवाजे टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उनकी गाड़ी का पिछले हैंडल भी टुटा हुआ है। हमले के बाद कंबोज ने कहा कि, मुझे स्थानीय पुलिस की ओर से अपनी गाड़ी आगे ले जाने के लिए कहा गया। हालांकि इस घटना में कार में सवार कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। कंबोज ने इस हमले के बाद पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।  


मैं और मेरी पार्टी बीएमसी में भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं : भाजपा नेता

भाजपा नेता ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, मैं एक शादी समारोह में शामिल होने गया था और घर लौटे समय मेरी गाडी कलानगर इलाके में रोड सिग्नल पर रुक गई । उन्होंने कहा, वहां अचानक सैकड़ों लोगों की भीड़ ने मेरी गाडी पर हमला कर दिया कर उसके शीशे तोड़ दिए। ट्वीटर पर साझा की गई वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी लोगों को पीछे हटने के लिए लिए कहते नजर आ रहे हैं। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। हमले के बाद कंबोज ने कहा, मैं इस तरह की आक्रामकता से डरने वाला नहीं हूं, क्योंकि मैं और मेरी पार्टी बीएमसी में भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं।


हाल ही में बाटे थे लाउडस्पीकर

बता दें कि जहां भाजपा नेता पर हमला हुआ वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का घर स्थित है। राज्य में चले रहे लाउडस्पीकर विवाद के बाद से यहां शिवसेना के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा रहता है। भाजपा नेता  मोहित कंबोज हाल ही में तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने कई स्थानों पर हनुमान चालीसा करने के लिए लाउडस्पीकर बाटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।