महाराष्ट्र भाजपा ने राज्य में 220 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प जताया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र भाजपा ने राज्य में 220 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प जताया

अबकी बार 220 पार।’’ मुनगंटीवार ने कांग्रेस को ‘‘घोटालों की पार्टी’’ करार दिया और कहा कि इसने ‘भारत

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुल 288 सीटों में 220 से अधिक सीटें जीतने का रविवार को लक्ष्य तय किया। 
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने यहां पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इस संबंध में एक राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। 
मुनगंटीवार ने कहा कि आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 220 से अधिक सीटें जीतेगी। 
उन्होंने नारा दिया, ‘‘अबकी बार 220 पार।’’ मुनगंटीवार ने कांग्रेस को ‘‘घोटालों की पार्टी’’ करार दिया और कहा कि इसने ‘भारत माता’ को बहुत पीड़ा दी है। 
उन्होंने कहा, ‘‘राकांपा और कांग्रेस डूबते ‘टाइटैनकि’ जहाज के समान हैं। कांग्रेस नेता विहीन पार्टी है। महाराष्ट्र में उसने एक नया अध्यक्ष और पांच कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। यह ढांचा किसी कीमत पर पार्टी के लिए फायदेमंद नहीं होगा।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।