महाराष्ट्र : अपने 6 बच्चों समेत कुएं में कूदी एक मां, सभी मासूमों की मौत, जानिए क्यों उठाया यह कदम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र : अपने 6 बच्चों समेत कुएं में कूदी एक मां, सभी मासूमों की मौत, जानिए क्यों उठाया यह कदम

मृतक बच्चों में पांच लड़कियां शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि, सभी बच्चों की उम्र 18 महीने से

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां घरेलू विवाद में एक महिला ने अपने छह नाबालिग बच्चों को कुएं में फेंक दिया और खुद भी छलांग लगा ली। इस घटना में महिला तो बच गई लेकिन उसके सभी बच्चों की मौत हो गई। बता दें कि, यह घटना मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव की है।  
18 महीने से 10 वर्ष के बीच है बच्चों की उम्र
इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि, मृतक बच्चों में पांच लड़कियां शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि, सभी बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 वर्ष के बीच है। इस घटना में बच्चों को फेंकने के बाद महिला जीवित कुएं से बाहर निकलने में सफल रही। 

1653983224 m police

जानिए क्यों उठाया यह कदम
बता दें कि, 30 वर्षीय महिला की उसके पति के परिवार के सदस्यों ने पिटाई कर दी थी, जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।