महाराष्ट्र : घर पर गर्भपात के बाद 24 वर्षीय महिला की मौत, पति और ससुर गिरफ्तार
Girl in a jacket

महाराष्ट्र : घर पर गर्भपात के बाद 24 वर्षीय महिला की मौत, पति और ससुर गिरफ्तार

महाराष्ट्र : एक चौंकाने वाली घटना में, महाराष्ट्र के पुणे में अपने घर पर गुप्त गर्भपात प्रक्रिया के बाद 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई घटना के बाद, पुलिस ने महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मामले के सिलसिले में मृतक की सास पर भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला है कि चार महीने के भ्रूण को परिवार के खेत में दफनाया गया था। पुलिस ने कहा कि गर्भपात करने के लिए बुलाए गए एक निजी डॉक्टर से भी पूछताछ की जा रही है।

Highlight : 

  • पुणे में 24 वर्षीय महिला की गर्भपात के बाद हुई मौत
  • पुलिस ने मृतक महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार किया
  • महिला के चार महीने के भ्रूण को परिवार के खेत में दफनाया गया था

पुणे में 24 वर्षीय महिला की गर्भपात के बाद हुई मौत

मृतक महिला ने 2017 में आरोपी से शादी की थी और तीसरी बार गर्भवती होने से पहले उसके दो बच्चे, एक लड़की और एक लड़का था। पुलिस को संदेह है कि जब परिवार को पता चला कि भ्रूण लड़की का है, तो उन्होंने घर पर ही गर्भपात की व्यवस्था कर ली। इंदापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, रविवार को महिला की हालत बहुत ज़्यादा रक्तस्राव के कारण खराब हो गई। उसे अगले दिन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

दिल्ली: पिता ने 7 साल की बच्ची को मारी गोली, हत्या के बाद शव भी दफनाया -  Delhi man shoots dead daughter buries body at crematorium police arrested  lcly - AajTak

बीएनएस की धारा 91, 90 और 85 के तहत मामला दर्ज

बता दें कि, मृतक महिला के भाई की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद उसके पति और ससुर को गिरफ़्तार कर लिया गया। खेत से भ्रूण को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने पुणे ग्रामीण पुलिस के इंदापुर पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 91, 90 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

मामले में आगे की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब जांच में पता चला कि महिला के चार महीने के भ्रूण को उसके परिवार के खेत में दफनाया गया था। प्रारंभिक जांच से यह भी संकेत मिला है कि जब परिवार को पता चला कि भ्रूण लड़की का है, तो उन्होंने घर पर ही गर्भपात करने का निर्णय लिया। महिला की शादी 2017 में हुई थी और उसके दो बच्चे पहले से हैं—एक लड़की और एक लड़का। इस बार वह तीसरी बार गर्भवती थी। इंदापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, गर्भपात के लिए एक निजी डॉक्टर को बुलाया गया था, जिसकी भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।