महाराष्ट्र : लिफ्ट देने के बहाने पनवेल में दरिंदों ने 20 साल कि युवती के साथ किया रेप, CCTV में कैद हुआ मामला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र : लिफ्ट देने के बहाने पनवेल में दरिंदों ने 20 साल कि युवती के साथ किया रेप, CCTV में कैद हुआ मामला

देश में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा सवाल है। देर रात घर से बाहर निकलने से पहले भी

देश में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा सवाल है। देर रात घर से बाहर निकलने से पहले भी भारत में महिलाओं को 21वीं सदी में भी सोचना पढ़ता है। इन सब की वजह है, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार। ऐसे ही महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। बता दें नवी मुंबई के पास के शहर पनवेल में ऑटोरिक्शा में लिफ्ट देने के बहाने महिला से रेप किया गया। मामला काफी चौका देने वाला है।  
 लिफ्ट देने के बहाने दरिंदों ने 20 साल कि युवती के साथ किया रेप
जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार है। सूत्रों के मुताबिक पनवेल में रविवार देर रात एक 20 वर्षीय युवती के साथ 2 लोगों ने बलात्कार किया। कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आगे बता दें पीड़ित महिला नवी मुंबई के खोपोली से काम के सिलसिले में पनवेल आई थी। कहा जा रहा है कि रात करीब 2 बजे महिला के साथ ये घटना हुई।
 बता दें पीड़िता कहीं जाने के लिए रिक्शे का इंतजार कर रही थी, जभी दोनों आरोपियों ने महिला से बात करने की कोशिश की किया और जाल में फंसाते हुए आरोपियों से कहा की कहा कि अभी देर रात का वक़्त है और सड़क पर अकेले इंतजार करना सुरक्षित नहीं है और फिर रिक्शा दिलाने की मदद के बहाने उसे आगे की तरफ लेकर गए इसके बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और घर ले जाने की जगह रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान इमारत के टेरिस पर ले गए और बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के सिर पर वार भी किया और उसके बाद वहां से फरार  हो गए। मामला दिल को झकझोर देने वाला है। भारत में अभी भी महिला अपने आप को सुरक्षित नहीं समझ सकती है और नेता भी कड़ा कदम उठाने की जगह अपनी राजनीति और मजबूत करने में लगे है। 
Rape Case

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।