महाराष्ट्र : औरंगाबाद में 2 लड़कों को ‘जय श्री राम’ बोलने को मजबूर किया गया

अधिकारी ने बताया कि दोनों ने डर की वजह से ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाया। बाद में कुछ

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में दो लड़को को कथित रूप से ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने को मजबूर किया गया जिसके बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है। पुलिस ने सोमवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों में शहर में यह दूसरी ऐसी घटना है। इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 
उन्होंने कहा कि खाना ऑर्डर करने वाले ऐप जोमैटो के लिए काम करने वाले शेख आमिर और उसका दोस्त शेख नासिर रविवार को आजाद चौक पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। उसी वक्त चार-पांच लोग कार से आए और दोनों से झगड़ा शुरू कर दिया। उन्हें धार्मिक पहचान को लेकर गालियां दीं और ‘जय श्रीराम’ नहीं बोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 

मध्यप्रदेश में AAP पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अधिकारी ने बताया कि दोनों ने डर की वजह से ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाया। बाद में कुछ राहगीरों को आते देख सभी कार सवार वहां से भाग खड़े हए। आमिर और नासिर ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त चिरंजीव प्रसाद ने कहा कि आरोपियों और उनके वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उनके खिलाफ कड़ी कर्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।