महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़े रिकॉर्ड, संक्रमण के 16,867 नए मामले और 328 लोगों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़े रिकॉर्ड, संक्रमण के 16,867 नए मामले और 328 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 16,867 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 16,867 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,64,281 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
उन्होंने कहा कि इस वायरस की वजह से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 24,103 तक पहुंच गयी। राज्य में एक दिन में 328 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अभी 1,85,131 लोग वायरस से संक्रमित हैं। इस बीच स्वस्थ होने के बाद 11,541 लोगों को छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 5,54,711 हो गई है। 
राज्य की राजधानी मुंबई में दिन में संक्रमण के 1,432 नए मामले सामने आए और 31 मरीजों की मौत हो गयी। शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,43,389 तक पहुंच गई वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7,596 हो गया। 
उन्होंने कहा कि मुंबई में अभी 19,971 लोग वायरस से संक्रमित हैं। पुणे शहर में शनिवार को 1,972 नए मामले सामने आए और 32 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अब तक 40,12,059 परीक्षण किए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।