मध्य प्रदेश : शिवपुरी कांड के आरोपियों पर लगा NSA, घर पर चलेगा बुलडोजर, दलित युवकों को दी गई तालिबानी सजा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्य प्रदेश : शिवपुरी कांड के आरोपियों पर लगा NSA, घर पर चलेगा बुलडोजर, दलित युवकों को दी गई तालिबानी सजा

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पेशाबकांड वाली घटना के बाद दो दलित युवकों को चप्पलों की माला

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पेशाबकांड वाली घटना के बाद दो दलित युवकों को चप्पलों की माला पहनाने के बाद उनके मुंह में मैला भर दिया गया। मध्य प्रदेश सरकार इस घटना को लेकर सख्त होते हुए आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं सरकार ने अतिक्रमण पर बुलडोजर भी चलाने कि बात कही है। इसकी जानकारी गुरुवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया
नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘शिवपुरी के नरवर में जो घटना हुई वह मानवता को शर्मसार करने वाली है। यह तालिबानी हरकत की तरह है। सबसे घृणित बात तो यह है कि इसे दबाने के लिए कांग्रेस के लोगों द्वारा प्रशासन को फोन भी किये गए । दलित व्यक्ति को जूतों की माला पहनाई गई, उसके मुंह में गंदगी भरी गई और फिर अमानवीय यातनाएं दी गईं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैंने प्रशासन से उनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करने को कहा है। यदि इन लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है तो तत्काल बुलडोजर की कार्रवाई की जाए। हम मध्य प्रदेश में ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं कर सकते। इस मामले में आरोपी अजमल, आरिफ, शाहिद, इस्लाम और 6-7 अन्य लोग हैं जिन्होंने इस कृत्य को अंजाम दिया है। 
क्या है मामला
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति मानसिक विक्षप्त आदिवासी व्यक्ति पर शराब के नशे में पेशाब करता दिखाई दे रहा था। इस वीडियो के वायरल  होने के बाद वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी प्रवेश शुक्ला को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी बीजेपी ​नेता का प्रतिनिधि बताया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर प्रशासन द्वारा उसके अवैध निर्माण पर ​बुलडोजर भी चलाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।