मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री शिवनारायण मीणा का निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री शिवनारायण मीणा का निधन

सिंधिया ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री शिवनारायण मीणा का मंगलवार देर रात उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। परिजनों के अनुसार वह केदारनाथ की यात्रा पर थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके परिवार में एक बेटा एवं एक बेटी है। 
उनका अंतिम संस्कार मध्यप्रदेश के गुना जिले स्थित कीटाखेडी में बृहस्पतिवार को किया जाएगा। चांचौड़ा से विधायक रहे मीणा कांग्रेस नीत दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री रहे थे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर मीणा के निधन पर शोक जताया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।