मध्य प्रदेश : मौसम विभाग ने जारी की 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्य प्रदेश : मौसम विभाग ने जारी की 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को भी बादल छाए हुए है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को भी बादल छाए हुए है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते एक सप्ताह से मौसम के मिजाज बदले हुए है। कहीं आसमान पर बादलों का डेरा है तो कहीं रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 
मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र बनने और द्रोणिका के गुजरने से राज्य के मौसम में बदलाव आया है। बारिश होने और बादलों के छाने से तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटो  में सागर, पन्ना, छतरपुर, दमोह, विदिशा समेत 13 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

बेंगलुरु : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस में भरी उड़ान, रचा इतिहास

गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.1 डिग्री, ग्वालियर का 23.8 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।