मध्यप्रदेश : आकाशवाणी पर स्कूल चलें हम अभियान का प्रसारण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्यप्रदेश : आकाशवाणी पर स्कूल चलें हम अभियान का प्रसारण

इसके बाद वे दोपहर में रायसेन जिले के दीवानगंज, सलामतपुर और सांची में स्कूलों में सायकल वितरण कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के‘स्कूल चलें हम अभियान -2019’संदेश का कल सोमवार को शाम 7:30 बजे यहां आकाशवाणी से प्रसारण होगा। 
संचालक राज्य शिक्षा केंद्र ने बताया है कि मुख्यमंत्री के संदेश के प्रसारण के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के संदेश का प्रसारण किया जाएगा।
 
डॉ.चौधरी कल यहां सुबह 9 बजे मॉडल स्कूल टी.टी। नगर में स्कूल चलें हम अभियान-2019 का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे ग्राम सूखी सेवनिया में शासकीय मंगल पांडे हाई स्कूल में सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर में रायसेन जिले के दीवानगंज, सलामतपुर और सांची में स्कूलों में सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।