मध्यप्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए : मुख्यमंत्री शिवराज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्यप्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए : मुख्यमंत्री शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के मंत्र के अनुरूप कोविड-19 की कठिन परिस्थितियों में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए जो कुछ किया गया है, वह अछ्वुत और अभूतपूर्व है।
श्री चौहान विधानसभा में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए है। राज्यपाल ने इन गतिविधियों को अपने अभिभाषण में रेखांकित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की कठिन तथा विपरीत परिस्थितियों में भी प्रदेश में वित्तीय खर्च में कमी नहीं आने दी गई। अधोसंरचना विकास के लिए तुलनात्मक रूप से अधिक राशि खर्च की गई है। समाज के अलग-अलग वर्गों, विशेषकर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है। देश में पहली बार फसल बीमा योजना के 7 हजार 618 करोड़ रुपए किसानों के खातों में डाले गये हैं। साथ ही आरबीसी 6-4 में 3 हजार करोड़ रुपए पूर्व में किसानों को उपलब्ध कराए गए थे। फसलों के नुकसान के लिए साढे 10 करोड़ से अधिक की राशि 49 लाख किसान परिवारों को उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण-योजना में भी सहायता उपलब्ध करायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।