मध्य प्रदेश : वित्त मंत्री देवड़ा ने पेश किया बजट, नहीं लगाया गया कोई नया कर, रोजगार पर भी दिया जोर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्य प्रदेश : वित्त मंत्री देवड़ा ने पेश किया बजट, नहीं लगाया गया कोई नया कर, रोजगार पर भी दिया जोर

बजट पेश होने के दौरान कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इसके बावजूद वित्त मंत्री नहीं रुके और

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बुधवार को राज्य का वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। इस बजट में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने का संदेश देने के साथ कोई नया कर नहीं लगाया गया है। बजट पेश होने के दौरान कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इसके बावजूद वित्त मंत्री नहीं रुके और उन्होंने इसे पेश किया। इस बजट में सरकार ने जहां रोजगार पर खास जोर दिया है तो वहीं गांव, गरीब और विकास उसकी प्राथमिकता में नजर आ रहा है।
इस वर्ष 13 हजार शिक्षकों की होंगी भर्ती :  वित्त मंत्री 
वित्त मंत्री देवड़ा ने दो लाख 79 हजार 237 करोड़ का बजट पेश करते हुए प्रदेश में कोई नया कर नहीं लगाया। बजट के अनुसार  प्रदेश में इस साल 13 हजार शिक्षकों की भर्तियां होंगी। एमबीबीएस और नर्सिंग की सीटें बढ़ेंगी। प्रदेश में 217 इलेक्ट्रानिक व्हीकल चाजिर्ंग स्टेशन बनेंगे जिनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा, भोपाल के बगरोदा और बैरसिया में उद्योग पार्क बनेंगे। स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की स्थापना की जाएगी। राज्य में गायों केा लेकर सरकार ने नई योजना बनाई है। 
गायों की सेवा के लिए नई योजना शुरू की जाएगी :  देवड़ा 
देवड़ा ने ब्यौरा देते हुए बताया, गायों की सेवा के लिए नई योजना शुरू की जाएगी, यह येाजना जनजाति विकास निगम बनेगा। इसके अलावा दुग्ध उत्पादक योजना भी शुरू की जा रही है। राज्य में नए सोलर संयंत्र भी स्थापित किए जाने है। इसका जिक्र करते हुए देवड़ा ने बताया सागर, शाजापुर, उज्जैन में सोलर प्लांट लगेंगे।वहीं 11 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में चाइल्ड बजट भी अलग से लाया गया। यह राज्य सरकार का नवाचार है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।