कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ‘सदस्यता अभियान’ की शुरुआत की है। आगामी 31 मार्च तक चलने वाले पार्टी के सदस्यता अभियान का जिक्र करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने लोगों से कांग्रेस का सदस्य बनने का अनुरोध किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए लिखा है, ‘आइए कांग्रेस के साथ, महंगाई के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, देश में फैल रही नफरत व हिंसा के खिलाफ, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ, 31 मार्च तक कांग्रेस के सदस्यता अभियान में जुड़िए और कांग्रेस का सदस्य बनिए।’
आइए कॉंग्रेस के साथ
महंगाई के ख़िलाफ़
बेरोज़गारी के ख़िलाफ़
देश में फैल रही नफरत व हिंसा के ख़िलाफ़
महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के ख़िलाफ़३१ मार्च तक कॉंग्रेस के सदस्यता अभियान में जुड़िए कॉंग्रेस का सदस्य बनिए। #JoinCongerssSaveIndia https://t.co/0veIRycaGS
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 3, 2021
कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है। मध्यप्रदेश में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया, जिसमें पुराने सदस्यों को भी नई सदस्यता दिलाई गई। इसके साथ ही नए सदस्यों को भी जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है।


















