मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज को संस्कृति मंत्री उषा ने हनुमान चालीसा भेंट की

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने आज मधुबनी चित्रकला का एक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने आज मधुबनी चित्रकला का एक अछ्वुत नमूना भेंट किया, जिसमें चित्रकार देवेश ठाकुर द्वारा संपूर्ण हनुमान चालीसा चित्रित की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस चित्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे इसे मुख्यमंत्री निवास में सज्जित कर हर्षित हैं।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुश्री ठाकुर को बताया कि आगामी चार दिसंबर को वे क्रांतिकारी टंट्या भील को आदरांजलि देने पातालपानी जा रहे हैं। संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल का स्वागत किया। संस्कृति मंत्री ने बताया कि पातालपानी क्षेत्र में जनजातीय संग्रहालय के विकास और टंट्या भील की प्रतिमा की स्थापना की पहल की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।