मध्य प्रदेश ने एक दिन में 17 लाख लोगों को टीके लगाकर नया कीर्तिमान रचा, PM की उम्मीदों पर खरा उतरें: भाजपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्य प्रदेश ने एक दिन में 17 लाख लोगों को टीके लगाकर नया कीर्तिमान रचा, PM की उम्मीदों पर खरा उतरें: भाजपा

मध्य प्रदेश में गत दिन रिकॉर्ड टीकाकरण किया गया है। पूरे देश में सबसे ज्यादा टीकाकरण मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में गत दिन रिकॉर्ड टीकाकरण किया गया है। पूरे देश में सबसे ज्यादा टीकाकरण मध्य प्रदेश में हुआ, आंकड़ो के मुताबिक, लगभग 17 लाख लोगों को टीके लगाए गए हैं। इस तरह से मध्य प्रदेश ने देश में टीका लगाने को लेकर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। 
इस पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा काफी गद-गद हो उठे और फूले नहीं समा रहे। शर्मा ने कहा कि टीकाकरण की सफलता को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीदों पर मध्य प्रदेश खरा उतरा है।प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने टीकाकरण महा अभियान के पहले दिन लगभग 17 लाख लोगों द्वारा टीका लगाए जाने पर कहा कि यह उपलब्धि केंद्र सरकार, राज्य सरकार, पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के समर्थन से हासिल हुई है, जिसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
शर्मा ने कहा कि इस सफलता ने एक बार फिर कोरोना नियंत्रण के लिए मध्यप्रदेश में अपनाए गए मॉडल की सार्थकता सिद्ध की है और प्रदेश प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा उतरा है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने वैक्सीनेशन महाअभियान में बढ़चढ़कर भाग लेने और इसे सफल बनाने पर प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा जनता के सहयोग, समर्थन तथा केंद्र और राज्य सरकारों पर जताए गए भरोसे से ही एक दिन में 16.91 लाख वैक्सीन लगाया जाना संभव हो सका है। 
साथ ही प्रदेश की जनता ने यह बता दिया है कि जो लोग अपने राजनीतिक स्वार्थवश वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे थे, वे अपनी कोशिशों में सफल नहीं हुए हैं। शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने जो मॉडल अपनाया था, उसकी सराहना स्वयं प्रधानमंत्री ने की थी। विपक्ष भले ही इस मॉडल की आलोचना करता रहे, लेकिन इस मॉडल के बलबूते पर ही प्रदेश की बड़ी आबादी को टीके लगवाना संभव हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।