मध्यप्रदेश के सीएम ने कांग्रेस को बताया परिवारवाद की पार्टी, संगठनात्मक ढ़ाचे पर साधा निशाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्यप्रदेश के सीएम ने कांग्रेस को बताया परिवारवाद की पार्टी, संगठनात्मक ढ़ाचे पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर हमला करते हुए कहा

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसमें मां- बेटा की तो कहीं पिता-पुत्र की पार्टी बन कर रह गई है। उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी बन चुकें है।
शिवराज ने चर्चा के दौरान क्या कहा?
चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश में कल घोषित हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों की सूची के संदर्भ में कहा कि वो कार्यकारिणी नहीं, सर्कस है। कांग्रेस का कार्यकर्ता कोई बचा ही नहीं है, सबको पदाधिकारी बना दिया गया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति में पिता के साथ पुत्र भी शामिल हैं, कांग्रेस कहीं मां-बेटा की तो कहीं पिता-पुत्र की पार्टी बन कर रह गई है। पार्टी में सिर्फ तुष्टिकरण चल रहा है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर किए सवाल खड़े?
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के संदर्भ में कहा कि वे रोज नया वादा कर देते हैं, जबकि पुराना कोई वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समझना चाहिए कि अब जनता भुलावे में नहीं आने वाली है, जनता अब कांग्रेस को प्रदेश को लूटने का मौका नहीं देने वाली।
कितने पदाधिकारी हुए घोषित ?
कांग्रेस ने कल अपने पदाधिकारी घोषित किए हैं, जिसमें 50 प्रदेश उपाध्यक्ष, 105 प्रदेश महामंत्री और 64 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनैतिक मामलों से संबंधित 21 सदस्यीय कमेटी भी गठित की है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के साथ उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ को भी रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।