मध्यप्रदेश : CM शिवराज सिंह ने सिंधिया और उनकी मां के स्वस्थ होने की कामना की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्यप्रदेश : CM शिवराज सिंह ने सिंधिया और उनकी मां के स्वस्थ होने की कामना की

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। चौहान ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, पूज्य माता जी और आपके अस्वस्थ होने का समाचार मिला।

ईश्वर से आपके और माताजी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’ प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने भी ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिन्धिया जी एवं उनकी माता माधवी राजे सिन्धिया जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली।
मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’’ सिंधिया के करीबी सहयोगियों ने बताया कि उन्हें अपने नेता के अस्वस्थ होने का पता चला है, लेकिन इस बारे में उन्हें अधिक जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।