Madhya Pradesh Civic Election Result : बुरहान से भाजपा उम्मीदवारी ने मेयर पद पर जीत दर्ज की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Madhya Pradesh civic election result : बुरहान से भाजपा उम्मीदवारी ने मेयर पद पर जीत दर्ज की

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर से महापौर पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार माधुरी पटेल ने 542 मतों

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर से महापौर पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार माधुरी पटेल ने 542 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने घोषणा की कि पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस की उम्मीदवार शहनाज अंसारी को 542 मतों के अंतर से हराया। अधिकारी ने बताया कि पटेल को 52,823 मत मिल जबकि अंसारी के पक्ष में 52,281 मत पड़े।
भोपाल में मालती राय भी कांग्रेस प्रतिद्वंदी से आगे 
एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल में महापौर पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार मालती राय दूसरे दौर की गणना में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस की उम्मीदवार विभा पटेल से 13,211 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं। सागर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी पांचवें दौर के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वी कांग्रेस की निधि जैन से 9,807 मतों से आगे चल रही हैं।
सतना में भी भाजपा 
सतना में भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार योगेश ताम्रकार नौवें दौर की गणना के बाद कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा से 24,380 मतों से आगे चल रहे हैं। इदौर में महापौर पद पर भाजपा के उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव तीसरे दौर की गिनती के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस के संजय शुक्ला से 14,055 मतों से आगे चल रहे हैं।
ग्वालियर में भी भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी छोड़ रखा हैं काफी पीछे 
ग्वालियर में कांग्रेस की महापौर पद की उम्मीदवार शोभा सिकरवार पांचवें दौर की गणना के बाद भाजपा की समुन शर्मा से 7,281 मतों से आगे चल रही हैं।सिंगरौली में आम आदमी पार्टी के महापौर पद की उम्मीदवार रानी अग्रवाल तीसरे दौर के बाद कांग्रेस के अरविंद सिंह चंदेल से 4,744 मतों से आगे चल रही हैं। खंडवा में भाजपा की महापौर पद की उम्मीदवार अमृता यादव कांग्रेस की आशा मिश्रा से 6,447 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।