मध्यप्रदेश उपचुनाव : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल, प्रियंका, गहलोत, पायलट, बघेल भी शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्यप्रदेश उपचुनाव : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल, प्रियंका, गहलोत, पायलट, बघेल भी शामिल

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश में होने जा रहे 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में पार्टी के प्रचार के

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश में होने जा रहे 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में पार्टी के प्रचार के लिये पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और 25 अन्य कांग्रेस नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।
1602951313 congress120012
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची अपने अधिकृत वाट्स ऐप समूह पर जारी की। इस सूची में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला, पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कुल 30 नेता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।