मध्यप्रदेश उपचुनाव - नौ सीटें जीतने के साथ ही सत्तारुढ़ भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा हासिल किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्यप्रदेश उपचुनाव – नौ सीटें जीतने के साथ ही सत्तारुढ़ भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा हासिल किया

मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को वोटों की गिनती में नौ सीटों

मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को वोटों की गिनती में नौ सीटों पर विजय हासिल करने के साथ ही प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने 230 सदस्यीय सदन में साधारण बहुमत हासिल कर लिया। इसके साथ ही जारी मतगणना में भाजपा दस अन्य सीटों पर आगे चल रही है। विधानसभा उपचुनाव के तहत 28 सीटों पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था और मंगलवार 10 नवंबर को मतगणना हो रही है। 
वर्तमान में भाजपा के 107 विधायक हैं और नौ सीटों पर विजय हासिल करने के साथ ही भाजपा ने साधारण बहुमत के आंकड़े 116 को प्राप्त कर लिया है। 230 सदस्यीय सदन की वर्तमान में प्रभावी क्षमता 229 है। क्योंकि 28 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के बाद गत माह दमोह से कांग्रेस के विधायक राहुल लोधी विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गये। 
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने अब तक नौ सीटें – बमोरी, अशोक नगर, मुंगावली, अनूपपुर, सांची, मांधाता, नेपानगर, बदनावर और सुवासरा में जीत हासिल कर ली है। वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस ने अब तक ब्यावरा सीट पर विजय हासिल की है। इसके अलावा कांग्रेस के उम्मीदवार अन्य आठ सीटों पर आगे चल रहे हैं। 
मालूम हो कि इस साल मार्च और उसके बाद 25 कांग्रेसी विधायकों के त्यागपत्र देने से तथा तीन विधायकों के निधन होने से विधानसभा में 28 सीटें रिक्त हुई थी जहां उपचुनाव कराये गये हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।