Madhya Pradesh: BJP ने 2023 के विधानसभा चुनाव में 51 प्रतिशत मत और 200 पार का लक्ष्य तय किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Madhya Pradesh: BJP ने 2023 के विधानसभा चुनाव में 51 प्रतिशत मत और 200 पार का लक्ष्य तय किया

गुजरात में पार्टी की जबरदस्त जीत से उत्साहित मध्य प्रदेश में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने अगले साल

गुजरात में पार्टी की जबरदस्त जीत से उत्साहित मध्य प्रदेश में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कुल 230 सीटों में से 200 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय करते हुए ‘‘अबकी बार 200 पार’’ का नारा दिया है।लगभग पिछले 20 साल से मध्य प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा ने 2023 के अंत में होने वाले चुनावों में 51 प्रतिशत मत हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा…. 
आपको बता दें कि शनिवार को कटनी में पार्टी की कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, ‘‘पार्टी ने अगले साल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 51 फीसदी मत हासिल करने तथा 200 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।’’उन्होंने कहा कि पार्टी को गुजरात में 53 प्रतिशत वोट मिले थे और भारी जीत के साथ वहां फिर से इतिहास लिखा। मध्य प्रदेश में अबकी बार 200 पार का लक्ष्य रखा गया है।
शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी
गुजरात में भाजपा ने 182 सीटों में से 156 पर जीत हासिल की।बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेता मौजूद थे, पार्टी ने 200 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प लिया।15 साल सत्ता में रहने के बाद भाजपा मध्य प्रदेश में 2018 का विधानसभा चुनाव हार गई थी जिससे कांग्रेस के लिए कमलनाथ के नेतृत्व में निर्दलीय, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायकों की मदद से सरकार बनी। हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार लगभग दो दर्जन कांग्रेस के विधायकों के विद्रोह और कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने से कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई। इसके बाद राज्य में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी।वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40.89 प्रतिशत वोट तथा 114 सीटें हासिल की जबकि भाजपा को 41.02 प्रतिशत मत तथा 107 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा था और भाजपा को 15 माह तक विपक्ष में बैठना पड़ा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।