मध्य प्रदेश : भूपेंद्र सिंह का तंज, बोले-राहुल हैं बड़े कॉमेडियन, उनसे शो कराएं दिग्विजय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्य प्रदेश : भूपेंद्र सिंह का तंज, बोले-राहुल हैं बड़े कॉमेडियन, उनसे शो कराएं दिग्विजय

मध्य प्रदेश के नगरीय विकास तथा आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को

मध्य प्रदेश के नगरीय विकास तथा आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कॉमेडियन बताया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को अगर कॉमेडी शो करवाना हो तो इसके लिए राहुल गांधी को बुलाना चाहिए। राहुल गांधी मुनव्वर फारूकी से कम कॉमेडियन नहीं हैं। 
भूपेन्द्र सिंह ने ट्विटर पर अपने वीडियो सन्देश में कहा,  दिग्विजय सिंह राहुल गांधी को अपने ऊपर कॉमेडी करने के लिए बुलाते हैं तो इससे दिग्विजय के नंबर बढ़ेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, भूपेंद्र सिंह ने यहां तक कहाकि दिग्विजय सिंह को मुनव्वर की तुलना में राहुल गांधी ज्यादा बेहतर तरीके से जानते हैं। इसलिए गांधी ही दिग्विजय पर सही तरीके से कॉमेडी कर पाएंगे।


गौरतलब है कि मुनव्वर फारूकी पर कॉमेडी शो में धार्मिक मामलों को लेकर इंदौर में मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुन्नवर फारूकी को अपने बेंगलुरू में किए जाने वाले कार्यक्रमों को अनुमति न मिलने के बाद दिग्विजय सिंह ने इन दोनों कलाकारों को अपने हास्य कार्यक्रम बीजेपी शासित राज्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित करने के लिए सोमवार को न्योता भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।