मध्यप्रदेश : पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय पर जमकर बरसे अमित शाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्यप्रदेश : पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय पर जमकर बरसे अमित शाह

इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों

इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों में जान झोखना शुरू कर दिया है। आलम ये की पार्टी के बड़े नेता चुनाव से पूर्व राज्यों में माहौल बना रहे है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के मंडला जिले में एक जन रैली को सबोंधित किया इस दौरान शाह पूर्व प्रधानमंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पर जमकर बरसे।  
कल्याण के लिए निरंतर काम
अमित शाह ने कहा कि अपने कार्यकाल में कांग्रेस की सरकार अल्पसंख्यक तुष्टीकरण में डूबी रही।   तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के संसाधन पर अल्पसंख्यकों का पहला अधिकार बता दिया था।   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि जब मोदी प्रधानमंत्री बने, तब उन्होंने विचारधारा बदली।   देश के संसाधन पर गरीबों, वंचितों और आदिवासी भाई-बहनों का अधिकार बताया और उनके कल्याण के लिए निरंतर काम किया।  
कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना 
गृहमंत्री अमित शाह ने  कहा कि मैं आज दावे से कहने आया हूं।   बंटाधार जी (दिग्विजय) आप और करप्शन नाथ (कमलनाथ) दोनों सुन लो।   जब 25 सितंबर को हमारी जन आशीर्वाद यात्रा समाप्त होगी, उसी दिन तय हो जाएगा कि मध्यप्रदेश में अगली बार 150 सीटों के साथ फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।  शिवराज सरकार की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि आदिवासी कल्याण के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक नए प्रकार का रास्ता देशभर के लिए प्रशस्त किया है।   मध्य प्रदेश देश में उन पहले राज्यों में से एक है, जिसने पेसा के कानून को जमीन पर उतारा है।  
बीमारू’ से ‘बेमिसाल’ प्रदेश 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम लिए हुए बिना गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश को श्रीमान बंटाधार बीमारू राज्य बना कर गए थे।   उस सरकार में भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, गड्ढे वाले रोड, बिना पानी के खेत, बिना बिजली के गरीबों के घर थे और महिला सुरक्षा का तो नामों-निशान नहीं था।   पिछले 20 साल में बीजेपी के 3 मुख्यमंत्रियों विशेषकर शिवराज सिंह जी ने इस राज्य को ‘बीमारू’ से ‘बेमिसाल’ प्रदेश बनाया है।   शाह ने आगे कहा कि अभी-अभी मंडला जिले को पूर्ण रूप से साक्षर जिला घोषित किया गया है।   आदिवासी बहुल इलाके में साक्षरता का जो अभियान शिवराज जी ने चलाया है, इसके लिए मैं इनका अभिनंदन करता हूँ।   उन्होंने कहा कि मंडला की यह भूमि रानी दुर्गवाती की भूमि है, जिन्होंने अपना जीवन बलिदान कर वीरता की ऐसी मिसाल देश के सामने रखी जो हजारों सालों तक लोगों को प्रेरित करती रहेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 20 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।