हेमंत कैबिनेट की आ गई लिस्ट, जानें मंत्रिमंडल में किस पार्टी की कितनी भागीदारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हेमंत कैबिनेट की आ गई लिस्ट, जानें मंत्रिमंडल में किस पार्टी की कितनी भागीदारी

झारखंड में आज हेमंत कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। इसमें कई विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का आज गठन होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दोपहर 12.30 बजे राजभवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। जो विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे, उनमें सहयोगी दल कांग्रेस और आरजेडी के विधायक भी हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के 5, कांग्रेस के 4 और राजद कोटे से 1 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजद से संजय प्रसाद यादव शपथ लेंगे। ये गोड्डा से तीसरी बार विधायक बने हैं। संजय को लालू परिवार का करीबी माना जाता है।

कांग्रेस से ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

1. राधा कृष्ण किशोर : पलामू के छतरपुर से चुनाव जीते हैं। पहले भी कई बार विधायक रहे हैं। अविभाजित बिहार में विधायक रह चुके हैं। ये एससी समुदाय से आते हैं।

2. दीपिका पांडे सिंह : दूसरी बार विधायक बनी हैं। पहले भी मंत्री रही हैं। वह गोड्डा जिले के महागामा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।

3. इरफान अंसारी : तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। जामताड़ा से सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन को हराकर चुनाव जीते हैं। मुखर विधायक रहे हैं। इससे पहले आलमगीर आलम को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया था।

4-शिल्पी नेहा टिर्की : दूसरी बार विधायक हैं। अपने पिता दिग्गज नेता बंधु टिर्की को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अयोग्य ठहराए जाने के बाद मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल की थी। वह रांची में मांडर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।

झामुमो से इन्हें मिलेगा मंत्री पद

1. दीपक बिरुआ : झामुमो के दिग्गज नेता हैं। यह चार बार विधायक रहे हैं। कोल्हान से झामुमो के मजबूत नेता हैं। दूसरी बार मंत्री बनने की संभावना है।

2. हफीजुल हसन : जेएमएम के वरिष्ठ नेता हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हैं, जो दूसरी बार विधायक बने हैं। अल्पसंख्यक समुदाय का चेहरा हैं। पिता की कोरोना संक्रमण से मौत के बाद मध्यावधि चुनाव जीते थे।

3. सविता महतो: कुर्मी जाति की चेहरा हैं। दूसरी बार विधायक बनी हैं। सविता जेएमएम के अनुभवी नेता सुधीर महतो की पत्नी हैं।

4. रामदास सोरेन: कई बार विधायक रहे हैं, जो जमशेदपुर के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। रामदास दूसरी बार मंत्री बनेंगे।

5. अनंत प्रताप देव: पलामू के भवनाथपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं।

हेमंत ने 28 नवंबर को ली थी सीएम की शपथ

सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में ‘इंडिया’ ब्लॉत को 56 सीटें मिलीं हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को 24 सीटें मिलीं हैं। कैबिनेट की पहली बैठक में 9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र बुलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।