प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त

प्रीतम सिंह ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश

देहरादून : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अनुसूचित जाति के एक युवक की निर्मम हत्या के बाद भी सरकार की नींद नहीं खुली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही अनुसूचित जाति के लोगों की सच्ची हितैषी है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 15 लाख का मुआवजा और उसकी बहन को सरकारी सेवा में समायोजित करने की मांग की है।

कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार, चोरी और डकैती की घटनाएं बढ़ रही हैं। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। किसानों की स्थिति सबके सामने हैं। गन्ना किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। गेंहू का समर्थन मूल्य बाजार भाव से कम है। 108 सेवा के कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। चारधाम मार्ग पर राज्यपाल द्वारा जो स्थिति बयां की गई है, उससे साफ है कि सरकार यात्रा को लेकर गंभीर नहीं है।

यात्रा को सही प्रकार से संचालित करने को कांग्रेस सहयोग देने को तैयार है। बौखलाहट साबित कर रही है कि विदाई तय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव प्रचार में भाजपा अनर्गल प्रचार कर रही है। उसकी बौखलाहट से साफ है कि चौकीदार की विदाई तय है। प्रधानमंत्री ने जो भ्रष्टाचार किया है उन्हें उसका जवाब देना होगा। सैम पित्रोदा मांग चुके माफी अब प्रकरण समाप्त 84 के दंगों पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा की गई टिप्पणी के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में वह सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं अब इस प्रकरण को समाप्त माना जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।