सिक्किम में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन , 5 की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सिक्किम में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन , 5 की मौत

NULL

सिक्किम के गंगटोक में आज रात तेज बारिश के बाद भूस्खलन होने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आकर देर रात करीब दो बजे एक मकान ढह गया। हादसे के दौरान मकान में मौजूद तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये।

कातेंग नामफोक रातेयपानी के अपना बोकरोंग वार्ड में देर रात करीब तीन बजे भूस्खलन की एक अन्य घटना में मकान गिरने से दो लोग मारे गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रताप प्रधान ने कहा कि नामची थाने में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

दक्षिण जिले के उपायुक्त राज यादव ने कहा कि जिला प्रशासन ने खोज एवं बचाव कार्य के लिए अतिरिक्त बलों की मांग की है। अधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों से परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।