कोविड-19 : लोकपाल सदस्य ए के त्रिपाठी का निधन, पिछले महीने हुआ था संक्रमण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कोविड-19 : लोकपाल सदस्य ए के त्रिपाठी का निधन, पिछले महीने हुआ था संक्रमण

एक सूत्र ने बताया, “वह बेहद बीमार थे। वह आईसीयू में थे और बीते तीन दिनों से जीवन

कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोकपाल सदस्य न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अजय कुमार त्रिपाठी की शनिवार को यहां एम्स में दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। त्रिपाठी (62) की मौत रात करीब नौ बजे हुई।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश त्रिपाठी अप्रैल के पहले हफ्ते से ही एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे जिसे समर्पित कोविड-19 अस्पताल में बदल दिया गया है। एक सूत्र ने बताया, “वह बेहद बीमार थे। वह आईसीयू में थे और बीते तीन दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।” त्रिपाठी लोकपाल के चार न्यायिक सदस्यों में से एक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।