केरल : तीन मंत्रियों को सौंपे गए साजी चेरियन के विभाग, संविधान पर विवादित टिप्पणी के बाद दिया था इस्तीफा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केरल : तीन मंत्रियों को सौंपे गए साजी चेरियन के विभाग, संविधान पर विवादित टिप्पणी के बाद दिया था इस्तीफा

केरल सरकार ने माकपा विधायक व राज्य सरकार में मंत्री रहे सजी चेरियन के विभागों को तीन मंत्रियों

केरल सरकार ने माकपा विधायक व राज्य सरकार में मंत्री रहे सजी चेरियन के विभागों को तीन मंत्रियों को आवंटित कर दिया है।चेरियन ने संविधान के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।
 मामलों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी 
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सहकारी और पंजीकरण मंत्री वी एन वसावन अब संस्कृति विभाग का भी कार्यभार संभालेंगे, जबकि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास, जो मुख्यमंत्री के दामाद भी हैं, उन्हें युवा मामलों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह, खेल और वक्फ मंत्री वी अब्दुरहीमन को मत्स्यपालन, बंदरगाह इंजीनीयरिंग और मत्स्यपालन विश्वविद्यालय का प्रभार दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रभारों में बदलाव की 
सूत्रों के अनुसार, वसावन मौजूदा विभागों के साथ-साथ केरल राज्य फिल्म विकास निगम, केरल राज्य चलचित्र अकादमी और केरल राज्य संस्कृति गतिविधि कल्याण कोष बोर्ड का भी कार्यभार देखेंगे, जिनकी जिम्मेदारी अब तक चेरियन के पास थी।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रभारों में बदलाव की अनुशंसा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से की थी, जिन्होंने इसे मंजूरी दे दी।
मौजूदा विभागों के अतिरिक्त आवंटित किया 
शुक्रवार को प्रकाशित गजट अधिसूचना के मुताबिक, खान ने सरकार के कुछ कार्यों को तीन मंत्रियों को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त आवंटित किया है।मार्क्सवादी कम्युनिस्टि पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव कोडियारी बालाकृष्णन ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी का राज्य सचिवालय चेरियन के स्थान पर दूसरे को मंत्री बनाने पर चर्चा नहीं करेगा और इस संबंध में मुख्यमंत्री फैसला करेंगे।सजी चेरियन ने संविधान के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर जारी हंगामे और विभिन्न धड़ों की ओर से की जा रही आलोचना के बीच बुधवार को इस्तीफे की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।