केरल : आदिवासी लड़की से बलात्कार के आरोपी पूर्व कांग्रेस नेता ने किया आत्मसमर्पण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केरल : आदिवासी लड़की से बलात्कार के आरोपी पूर्व कांग्रेस नेता ने किया आत्मसमर्पण

केरल में नाबालिग आदिवासी लड़की से बलात्कार के आरोपी कांग्रेस के एक पूर्व जिला पदाधिकारी ने मंगलवार को

मानन्थावाद्य (केरल) : केरल में नाबालिग आदिवासी लड़की से बलात्कार के आरोपी कांग्रेस के एक पूर्व जिला पदाधिकारी ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस के पूर्व जिला पदाधिकारी के खिलाफ करीब एक साल पहले 17 वर्षीय आदिवासी लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओ एम जॉर्ज फरार चल रहे थे। उन्होंने मंगलवार दोपहर बत्तेरी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

SC के फैसले से ‘‘दीदी की दादागिरी पर अंकुश लगा है : भाजपा

पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), अजा/अजजा कानून और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा कानून (पॉक्सो) के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

लड़की के माता पिता जॉर्ज के घर में काम करते थे और कभी-कभी वह जॉर्ज के घर पर अपने माता-पिता की मदद किया करती थी। उसने आरोप लगाया कि जॉर्ज ने उसे धमकी दी थी और कई बार उसे ब्लैकमेल भी किया। घटना के प्रकाश में आने के बाद केरल में कांग्रेस नेतृत्व ने जॉर्ज को निलंबित कर दिया।

घटना उस वक्त प्रकाश में आयी जब एक सप्ताह पहले लड़की के माता पिता ने जॉर्ज को उनकी बेटी को फोन पर धमकी देते सुना। लड़की के पिता ने टेलीविजन चैनलों को बताया था कि उनकी बेटी ने अपना नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। लड़की के माता पिता ने चाइल्ड लाइन पर संपर्क किया, जिसके बाद पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।