केरल : केरल के एक अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टरों की टीम ने संक्रमित गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर स्वस्थ बच्चे को इस दुनिया में लाकर इतिहास रच दिया। जन्म के बाद बच्चे के नमूना जांच के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कासरगोड की रहने वाली महिला में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे पेरियारम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पृथक वार्ड में उसका इलाज चल रहा था।
ऑपरेशन के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ डी एन रॉय ने पत्रकारों को बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि महिला संक्रमणमुक्त हो चुकी है फिर भी उसे कुछ समय के के लिए पृथक रखा जाएगा।