भाजपा अध्यक्ष के बयान पर केजरीवाल का हमला, बोले- हर भारतीय को अपमानित करने वाला बयान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा अध्यक्ष के बयान पर केजरीवाल का हमला, बोले- हर भारतीय को अपमानित करने वाला बयान

जेपी नड्डा कर्नाटक पहुंचे है इस दौरान वो जनसभा को संबोधित कर रहे थे तभी वो कुछ एसा

जेपी नड्डा कर्नाटक पहुंचे है इस दौरान वो जनसभा को संबोधित कर रहे थे तभी वो कुछ एसा बोल गए जिसको लेकर विपक्ष  बीजेपी को घेर रहा है। दरअसल नड्डा
शुक्रवार को कर्नाटक के कोप्पल में चुनावी रैली में पहुंचे थे।
 9 साल पहले घुटने टेके थे
 वहां उन्होंने कहा 9 साल पहले घुटने टेक कर चलने वाला भारत था जब मोदी जी को आपने प्रधानमंत्री बनाया है अब दुनिया में सिक्का जमाने वाला भारत बन गया है। इस पर आज केजरीवाल ने ट्वीट किया कि भाजपा अध्यक्ष का ये बयान बेहद ही घटिया और हर भारतीय को अपमानित करने वाला है। मेरा भारत देश महान था महान है और हमेशा महान रहेगा।
भारतीय को अपमानित करने वाला बयान’
सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर के माध्यम से नड्डा का ये बयान शेयर करते हुए लिखा, ‘भाजपा अध्यक्ष का ये बयान बेहद ही घटिया और हर भारतीय को अपमानित करने वाला है. मेरा भारत देश महान था, महान है और हमेशा महान रहेगा इस बयान पर संजय सिंह ने भी ट्विटर के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा क्या मोदी जी के पहले भारत घुटने टेकने वाला भारत था? क्या अटल जी ने घुटने टेके थे? भारत ने कई युद्ध जीते पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। हमारे वीर सपूतों ने इस देश के लिये अपनी कुर्बानी दी है सर घुटने नहीं टेके।  दलों के चक्कर में देश का अपमान मत कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।