गुजरात : BJP के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में AAP, केजरीवाल-मान ने साबरमती आश्रम का किया दौरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुजरात : BJP के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में AAP, केजरीवाल-मान ने साबरमती आश्रम का किया दौरा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा के लिए

गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी जमीन तलाशना शुरू कर दिया है। इसी चरण में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा के लिए अहमदाबाद शहर पहुंचे। शनिवार को दोनों मुख्यमंत्रियों ने साबरमती आश्रम का दौरा किया। 
केजरीवाल और मान ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज का दौरा किया, जहां महात्मा गांधी रहते थे। इसके अलावा उन्होंने संग्रहालय का भी दौरा किया तथा गांधी की प्रतिमा पर शीश झुकाये। उन्होंने आश्रम में आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार दर्ज किये और आश्रम के अधिकारियों ने उन्हें चरखे की एक प्रतिकृति तथा महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित पुस्तकें भेंट की। 


केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, “दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं पहली बार साबरमती आश्रम आया हूं। इससे पहले जब मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता था, तब कई बार इस जगह पर आया था।” उन्होंने कहा, “मैं जब भी यहां आता हूं, मुझे आंतरिक शांति मिलती है।” आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने बताया कि केजरीवाल आज शाम को शहर के पूर्वी क्षेत्रों में दो किलोमीटर का रोडशो करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।