केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के काम गिनाकर AAP के लिए उत्तराखंड की जनता से मांगे वोट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के काम गिनाकर AAP के लिए उत्तराखंड की जनता से मांगे वोट

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को आड़े

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। केजरीवाल ने कहा कि राज्य बनने के बाद से कुछ भी नहीं हुआ है। 
निशुल्क शिक्षा और निशुल्क स्वास्थ्य 
आज भी उत्तराखंड वहीं का वहीं है। दोनों की समय-समय की सरकारों में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के काम के गिनाकर आम आदमी पार्टी के लिए उत्तराखंड की जनता से वोट मांगा। साथ ही कहा कि निशुल्क शिक्षा और निशुल्क स्वास्थ्य के साथ की घोषणाओं के चलते प्रदेश के हर परिवार को पांच साल में दस लाख का फायदा होगा। 
पार्टी का एजेंडा भी सबके सामने रखा
अरविंद केजरीवाल हरिद्वार के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दूसरे दिन उन्होंने हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा और कांग्रेस की सरकारों पर निशाना साधा। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का एजेंडा भी सबके सामने रखा। केजरीवाल कुछ इलाकों में डोर टू डोर प्रचार भी कर सकते हैं। 
प्रत्याशी भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय 
हालांकि, अभी यह तय नहीं हो पाया है कि वह किस क्षेत्र में प्रचार करेंगे। अरविंद केजरीवाल के हरिद्वार पहुंचने से आप कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। प्रत्याशी भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।