भाजपा को सत्ता से बाहर रखना है प्राथमिकता : सचिन सावंत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा को सत्ता से बाहर रखना है प्राथमिकता : सचिन सावंत

कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता महाराष्ट्र में भाजपा को

कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता महाराष्ट्र में भाजपा को सत्ता से बाहर रखने की रहेगी। सावंत ने ट्वीट में यह कहा। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के हालिया रूझान के मुताबिक, भाजपा 102 सीटों पर आगे चल रही है जबकि शिवसेना 63 सीटों पर, कांग्रेस 37 सीटों पर, राकांपा 54 सीटों पर आगे चल रही है। 14 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 
हालांकि कांग्रेस की प्रचार समिति के सदस्य संजय लाखे पाटिल ने सावंत के इस ट्वीट की आलोचना की। पाटिल ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘‘यह राजनीतिक दिवालियापन और मूर्खता है। कांग्रेस को इस तरह सियासी आत्महत्या करने से दूर रहना चाहिए। इसके बजाए पार्टी को मजबूत विपक्ष बनकर जनता का आत्मविश्वास जीतना चाहिए।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।