कर्नाटक : केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज कराई शिकायत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक : केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज कराई शिकायत

NULL

कौशल विकास उद्यमिता राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े को किसी ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। उत्तर कन्नड़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद को रविवार देर रात को यह धमकी मिली। इसके बाद केंद्रीय मंत्री की शिकायत पर सिरसी न्यू मार्केट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने IPC के सेक्शन 504 और 507 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इसी साल 18 अप्रैल को अनंत कुमार हेगड़े की कार को ट्रक से टक्कर मारने की कोशिश की गई थी। हालांकि वे बाल-बाल बच गए थे। हेगड़े ने आरोप लगाया था कि उनके काफिले की कार को जानबूझकर टक्कर मारने की कोशिश की गई है। साथ ही उन्होंने इसके पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताई है।

इस घटना के बाद अनंत कुमार हेगड़े के काफिले में मौजूद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने अपनी पहचान नासिर बताया है। अनंत कुमार हेगड़े ने आरोप लगाया है कि यह ट्रक चालक उन्हें टक्कर मारने आया था, लेकिन उनके कार की स्पीड ज्यादा थी इसलिए वे आगे निकल गए। हालांकि ट्रक उनके काफिले में चल रही दूसरी कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में उनका एक स्टॉफ बुरी तरह जख्मी हो गया है। उसके कंधे में चोट लगी है।

वही, पिछले साल दिसंबर में हेगड़े ने संविधान बदलने का विवादित बयान दिया था। जिसके बाद उनका विरोध होना शुरू हो गया था। कर्नाटक में एक सभा के दौरान मंत्री ने कहा था कि वह संविधान का सम्मान करते हैं, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बदलाव करना पड़ेगा। 49 वर्षीय हेगड़े ने आगे कहा था कि एक नया चलन शुरू हो गया है, जिसमें लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष बताने की कोशिश करते हैं।

 अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।