Karnataka Polls: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Karnataka Polls: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिये 10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिये 10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने हुबली-धारवाड़ मध्य सीट से महेश तेंगिनाकाई को मैदान में उतारा है, जहां से टिकट ना मिलने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

1681738347 333

भाजपा ने महादेवपुरा सीट से वर्तमान विधायक अरविंद लिंबावली का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर पार्टी ने उनकी पत्नी मंजुला अरविंद लिंबावली को टिकट दिया है। अरविंद लिंबावली 2008 से इस सीट पर लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।भाजपा ने राज्य की 224 विधानसभा सीट में से 222 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 189 और दूसरी सूची में 23 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। अब दो सीट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है।कर्नाटक में 224 सीट पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और नतीजों की घोषणा 13 मई को की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।