कर्नाटक पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार, युवक का अपहरण कर मांगे थे पैसे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार, युवक का अपहरण कर मांगे थे पैसे

कर्नाटक में पुलिस ने बेंगलुरु में एक छात्र के अपहरण और लूट के मामलें में छह युवकों को

कर्नाटक में पुलिस ने बेंगलुरु में एक छात्र के अपहरण और लूट के मामलें में छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया की, गिरफ्तार किए गए युवक दीपू और भुवन हैं, जो पीड़ित के सहपाठी हैं। बीपीओ कर्मचारी अनिल कुमार, के. प्रज्वल, निश्चय और आर. प्रज्वल, एक इंजीनियरिंग छात्र है जिन्होंने कैब ड्राइवर के रूप में भी काम किया है। आरोपी ने अभिषेक (20) को अगवा कर उसके पास से 70 हजार रुपये नकद व उसकी सोने की चेन लूट ली थी। यह घटना 18 नवंबर को हुई थी।
अपहरण से पहले युवक का घोंट दिया था गला 
डीसीपी (पश्चिम) संजीव पाटिल के ने बताया कि, आरोपियों ने उसके युवक के सिर पर हमला किया और एसयूवी में उसका अपहरण करने से पहले उसका गला घोंट दिया था। वे उसे शहर के बाहरी इलाके में ले गए और चाकू दिखाकर धमकाया था। आरोपी ने कथित तौर पर स्टांप पेपर पर पीड़ित के हस्ताक्षर भी लिए और उसे यह लिखने के लिए कहा कि, उसने उनसे 10 लाख रुपये का कर्ज लिया था। अपहरणकर्ताओं ने तब उसके पिता को फोन किया था कि, उनके बेटे ने उनसे 10 लाख रुपये का कर्ज लिया है और उसकी सुरक्षित वापसी के लिए उनसे तुरंत 1 लाख रुपये देने की मांग की।
पैसे लेने के बाद छोड़ा था युवक को 
आरोपियों के पैसे के मांगने के बाद युवक के पिता ने बेटे के खाते में 45 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे।आरोपी ने बाकी पैसे एक चाय की दुकान के मालिक के खाते में ट्रांसफर करवाकर वापस ले लिए थे। अभिषेक को उसी दिन घर के पास छोड़ा गया था। युवक के पिता एक ऑटो चालक है। इस घटना को लेकर पीड़ित और उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।