कर्नाटक: CM बोम्मई बोले- जादुई आंकड़ा पार कर फिर सरकार बनाएगी BJP - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक: CM बोम्मई बोले- जादुई आंकड़ा पार कर फिर सरकार बनाएगी BJP

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को दोहराया कि भाजपा जादुई आंकड़े को पार करने के लिए

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को दोहराया कि भाजपा जादुई आंकड़े को पार करने के लिए पूरी तरह तैयार है और बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने रेखांकित किया, कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलेगा। इसलिए पार्टी के नेता दूसरों से बात कर रहे हैं। बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस को अपने ही सदस्यों पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा, मैं शुरू से एक बात कह रहा हूं। हमें स्पष्ट बहुमत मिलेगा। हमें विश्वास है कि आसान जीत हासिल होगी और हम बहुमत के लिए जरूरी सीटों की सीमा को पार कर जाएंगे।
उन्होंने कहा, हमें राज्य भर से हर बूथ और हर निर्वाचन क्षेत्र से जानकारी मिली है। हमने जमीनी स्तर से जानकारी जुटाई है।सीएम बोम्मई ने कहा, मैंने आलाकमान को फोन किया है और उन्हें यहां की जमीनी हकीकत से अवगत कराया है। आलाकमान के नेताओं ने भी चुनाव जीतने और भाजपा सरकार बनाने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, हमारे सामने गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है। हम बहुमत हासिल करेंगे। कांग्रेस नेताओं को जितनी बैठकें करनी हैं करने दीजिए। उन्हें ऐसा करने का अधिकार है। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।