कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कोरोना वायरस से हुए संक्रमित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कोरोना वायरस से संक्रमित निकले हैं, उन्हें बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल

कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, उन्हें बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवकुमार ने खुद इस बात की जानकारी दी कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनकी बेटी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
शिवकुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, मुझे बुखार था और मुझमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं, लेकिन एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती हूँ और डॉक्टरों की अच्छी देखभाल में हूं। आपकी इच्छा और आशीर्वाद के साथ, मैं जल्द ही वापस आऊंगा। मैं उन सभी से अपील करता हूं जो मेरे संपर्क में आए, सतर्क रहें।
1598353743 shiv kumar
बता दें, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी, केंद्रीय मंत्री जल शक्ति गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके है।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की COVID-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अकेली महिला मंत्री कमल रानी वरुण का COVID-19 संक्रमण की वजह से निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।