Karnataka Assembly Elections: BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को नियुक्त किया पार्टी का चुनाव प्रभारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Karnataka Assembly Elections: BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को नियुक्त किया पार्टी का चुनाव प्रभारी

कर्नाटक में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है।

कर्नाटक में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को शनिवार को पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया।वहीं, भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई इन चुनावों के लिए सह-प्रभारी होंगे।कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले इन चुनावों के लिए लोगों तक पहुंच बनाने की अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है।
दक्षिणी राज्य में पार्टी सत्ता बरकरार रखने के प्रयास 
गौरतलब है कि कर्नाटक में सत्तासीन भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले इन चुनावों के लिए लोगों तक पहुंच बनाने की अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है। प्रधान को पहले भी कई राज्यों में चुनावों का जिम्मा सौंपा जा चुका है। पार्टी की उम्मीद रहेगी कि वह एक कुशल नेता के रूप में राज्य में संगठन को संगठित करें और स्थानीय इकाई में आंतरिक समस्याओं को दूर करें, ताकि इस महत्वपूर्ण दक्षिणी राज्य में पार्टी सत्ता बरकरार रखने के अधिकतम प्रयास कर सके।
सिक्किम में पार्टी ने डीआर थापा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया
इसके अलावा भाजपा ने सिक्किम में पार्टी संगठन में भी फेरबदल किए हैं। सिक्किम में पार्टी ने डीआर थापा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पार्टी के विधायक एनके सुब्बा को विधायी पार्टी लीडर बनाया गया है। विधायक डीटी लेपचा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।