Karnataka: राज्य के मंत्रियों की वेतन में 100 फीसदी का इजाफा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Karnataka: राज्य के मंत्रियों की वेतन में 100 फीसदी का इजाफा

राज्य के मंत्रियों की सैलरी में भारी इजाफा

कर्नाटक में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की सैलरी में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे सीएम की सैलरी 75,000 से 1.5 लाख, मंत्रियों की 60,000 से 1.25 लाख और विधायकों की 40,000 से 80,000 हो गई है। गृह मंत्री परमेश्वर ने बढ़ोतरी का बचाव करते हुए कहा कि आम आदमी की तरह उनके भी खर्चे बढ़ गए हैं।

कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने सीएम, मत्रियों और विधयकों की सैलेरी 100 फीसदी बढ़ने का बचाव किया। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी की तरह उनके भी खर्चे बढ़ रहे है। विधायकों और अन्य लोगों की ओर से सिफारिशें आईं, जिसके कारण मुख्यमंत्री ने मंजूरी देने का फैसला किया। इस पैसे का प्रबंधन करने का तरीका सीएम खोज लेंगे।

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का फेसबुक पेज हैक, ID से किए गए अश्लील पोस्ट

कर्नाटक में सीएम, मंत्रियों और विधायकों तक की सैलेरी 100 फीसदी बढ़ गयी है। सरकार ने इस मामले की मंजूरी आज दे दी है। यह उस समय हुआ जब राज्य की सरकार लगातार फण्ड की कमी का हवाला देती रही है।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री, मंत्रियों से लेकर विधायकों तक की सैलेरी 100 फीसदी बढ़ गयी है। विधानसभा के दोनों बिल पास हो गए है। इसके बाद अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री की सैलरी 75,000 रुपए से बढ़कर 1.5 लाख रुपए हो गयी है। वही दूसरी और मंत्रियों की सैलरी 60,000 के बढ़कर 1.25 लाख हो गयी है और विधायकों की सैलरी 40 हज़ार से बढ़कर 80 हज़ार हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 19 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।