कमलनाथ बोले- सोनिया के कुशल नेतृत्व से संगठन को मिलेगी मजबूती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कमलनाथ बोले- सोनिया के कुशल नेतृत्व से संगठन को मिलेगी मजबूती

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाये जाने पर शुभकामनाएं देते

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाये जाने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी। कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि चुनौतियों के इस दौर में राहुल गांधी के दीर्घकालीन अनुभव का लाभ व मार्गदर्शन सभी को मिलेगा। उनके कुशल नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी। 
1565517685 kamalnath sonia tweet
बता दें कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने शनिवार को सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। जब तक एआईसीसी स्थायी अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर लेती तब तक सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।