आंदोलन की वापसी पर बोले कमलनाथ-किसानों ने अहंकारी सरकार को झुकाया

किसान आंदोलन की समाप्ति पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों को बधाई देते हुए कहा

कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुआ किसान आंदोलन एक साल बाद खत्म को गया है। किसानों की मांग पर सरकार की मोहर के बाद दिल्ली की सीमाओं से किसानों ने अपने घरों का रुख कर दिया है। आंदोलन की समाप्ति पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक ‘अहंकारी सरकार’ को झुकने पर मजबूर कर दिया।
कमलनाथ ने कहा कि इन 378 दिनों में अन्नदाता किसानों ने कई पीड़ाएं सही, भारी बारिश, कंपकंपाती ठंड में भी उनके हौसले नहीं डिगे, पानी की तेज बौछारों में भी वे नहीं भीगे, कंटीले तारों, नुकीली कीलों, गड्ढों से भी वो पस्त नही हुए। उनके हौसलों ने एक अहंकारी सरकार को आखिर झुका ही दिया।


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अफ़सोस हमेशा इस बात का रहेगा कि किसानों के हित में सरकार यह फैसला शुरू में ही ले लेती, तो सैंकड़ों किसानों की शहादत को रोका जा सकता था। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि किसानों के हर संघर्ष में कांग्रेस उनके साथ खड़े है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।