कर्ज माफी के नाम पर किसानों को भ्रमित कर रही है कमलनाथ सरकार : शिवराज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्ज माफी के नाम पर किसानों को भ्रमित कर रही है कमलनाथ सरकार : शिवराज

शिवराज ने कहा कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद कर्ज माफी के नाम पर राज्य सरकार ने

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार कर्ज माफी के नाम पर किसानों को भ्रमित कर रही है। शिवराज चौहान ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के प्रदेशव्यापी ‘धिक्कार दिवस आंदोलन’ के तहत कलेक्टोरेट के सामने आयोजित विरोध प्रदर्शन में कहा, ”कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद कर्ज माफी के नाम पर राज्य सरकार ने किसानों को लाल-पीले फॉर्म बांट दिये। लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया।”

kamalnath

उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर किसानों को कर्ज माफी के नाम पर भरमाना चाहती है, ताकि फिर से उनके वोट लिये जा सकें। शिवराज चौहान ने कहा कि किसानों से कथित वादाखिलाफी करने वाली कमलनाथ सरकार को भाजपा चैन से नहीं बैठने देगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लादकर लाया गया प्याज कलेक्टोरेट के सामने सड़क पर बिखेर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार में किसानों को प्याज के सही दाम नहीं मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।