मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के सवाल पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया ये जवाब ! जानिए

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि मध्यप्रदेश में अवैध रेत

ग्वालियर : पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि मध्यप्रदेश में अवैध रेत उत्खनन को हर हाल में सख्ती से रोका जाना चाहिये। 
दो दिन के प्रवास पर ग्वालियर आये सिंधिया ने रेलवे स्टेशन पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसी मुद्दे पर हम चुनाव में जनता के बीच गए थे। इसलिए इसे हर हाल में रोका चाहिए।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अवैध खनन अभी भी जारी है। केवल ग्वालियर-चंबल संभाग में ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में अवैध खनन रुकना चाहिए।’’ 
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय सोनिया गांधी करेंगी। मेरी उनसे बात हो गई है। इस पद का निर्णय हाईकमान ही करेगा। अभी मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। 
सिंधिया से जब पूछा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उनके नाम का विरोध कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि यह बात उनसे ही पूछी जानी चाहिए। वैसे हर व्यक्ति स्वतंत्र है अपनी बात कहने के लिए। 
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ग्वालियर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर सिंधिया के अल्टीमटेम के सवाल पर कहा था, ‘‘यह सब सोशल मीडिया की देन है, औऱ कुछ नहीं है। जिस दिन सोनिया जी तय करेंगी, उस दिन प्रदेशाध्यक्ष तय हो जाएगा। अभी तो पोस्ट खाली नहीं है, कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष है।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।