किसानों का अपमान करने वाली सरकार क्या चलाएगी किसान सम्मान योजना : सिंधिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किसानों का अपमान करने वाली सरकार क्या चलाएगी किसान सम्मान योजना : सिंधिया

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी केंद्र सरकार की ओर से आज पेश किए गए अंतरम

कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज केंद्र सरकार की ओर से पेश अंतरिम बजट की आलोचना करते हुए कहा है कि किसानों का अपमान करने वाली सरकार क्या किसान सम्मान योजना चलाएगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया कि मोदी सरकार का किसानों को छह हजार रुपए की वार्षिक आय देने का फैसला भी उनके जुमलों की सूची में शामिल होगा।

Jyotiraditya tweet

ये राशि भी वैसे ही उनके हाथ में कभी नहीं पहुंचेगी, जैसे फसल बीमा योजना और न्यूनतम समर्थन मूल्य का पैसा आज तक नहीं पहुंचा। उन्होंने आगे कहा कि किसान का अपमान और उन पर वार करने वाली सरकार क्या किसान सम्मान योजना चलाएगी।

नया भारत बनाने का रास्ता तय करेगा बजट 2019 : शिवराज सिंह

झूठे वादों का पुलिंदा है बजट : दिग्विजय

digvijay tweet

वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी केंद्र सरकार की ओर से आज पेश किए गए अंतरम बजट को जुमला और झूठे वादों का पुलिंदा बताया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि इस बजट को जुमला या झूठे वादों का पुलिंदा ही कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता को हर समय मूर्ख नहीं बनाया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।