न्यायमूर्ति रूसिया ने कल्याण आयुक्त पद पर ग्रहण किया कार्यभार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

न्यायमूर्ति रूसिया ने कल्याण आयुक्त पद पर ग्रहण किया कार्यभार

भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के न्यायमूर्ति विवेक रूसिया को कल्याण आयुक्त के पद पर

भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के न्यायमूर्ति विवेक रूसिया को कल्याण आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। रूसिया ने गत दिवस कार्यालय कल्याण आयुक्त, भोपाल गैस पीड़त में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री रूसिया द्वारा अधिकरण और कार्यालयीन कार्य की जानकारी रजिस्ट्रार दीपेश कुमार तिवारी से प्राप्त की। कल्याण आयुक्त ने अधिकरण में प्रकरणों की सुनवाई के लिये माह मई-2022 में तिथियाँ निर्धारित करने के निर्देश दिये।
ज्ञात हो कि लगभग 6 माह से कल्याण आयुक्त का पद रिक्त था। न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया की नियुक्ति से पीड़त पक्षकारों के प्रकरणों का निराकरण शीघ, ही प्रारंभ हो जायेगा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।