न्यायमूर्ति ए के कुरैशी ने त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

न्यायमूर्ति ए के कुरैशी ने त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीश, राज्य के मंत्रीगण और वरिष्ठ

न्यायमूर्ति ए. के. कुरैशी ने शनिवार को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के नये मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल रमेश बैस ने यहां पुराने राजभवन में कुरैशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीश, राज्य के मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 
न्यायमूर्ति कुरैशी बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं। वह त्रिपुरा उच्च न्यायालय के पांचवें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये हैं। उन्हें न्यायमूर्ति संजय करोल की जगह नियुक्त किया गया, जिन्हें पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति कुरैशी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने त्रिपुरा के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।